गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे ने पुलिस की शुरुआती थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सरकारी अस्पताल की टीम द्वारा की गई जांच में साफ हुआ है कि राधिका को सीने पर चार गोलियां मारी गई थीं। जबकि पुलिस की एफआईआर में दर्ज बयान और आरोपी पिता दीपक यादव की कथित स्वीकारोक्ति में कहा गया था कि उसने पीछे से तीन गोलियां चलाई थीं। इस विरोधाभास ने जांच को और भी उलझा दिया है।
डॉ. दीपक माथुर, जो मेडिकल बोर्ड के सदस्य हैं, उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि सभी चार गोलियां राधिका के सीने पर लगी थीं और उन्हें निकाल कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

