Top 5 This Week

Related Posts

संसद सत्र के बीच राहुल गांधी विदेश रवाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली :संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट नंबर BA 142 से लंदन के लिए उड़ान भरी है। राहुल गांधी लंदन से जर्मनी के लिए जाएंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 1 दिसंबर से शुरू हुआ यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें निर्धारित हैं। सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू होगी, जहां लंबित विधेयकों पर फोकस रहेगा।

अभी तक हंगामे दार रहा ये सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। मुख्य रूप से वंदे मातरम् में बहस के दौरान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची संशोधन और चुनाव सुधारों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल शामिल हुए राहुल गांधी

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें उसने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन में वोट चोरी और अनियमितताओं के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की ये रैली संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चुनावी निष्पक्षता को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच हुई। इसमें राहुल गांधी भी पहुंचे।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस दोनों को निशाना बनाते हुए जनसभा को संबोधित किया। रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने कहा, ‘वे वोट चोरी करते हैं। चुनाव के दौरान 10,000 रुपये दिए गए। भारतीय निर्वाचन आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून में बदलाव किया ताकि निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके, चाहे वह कुछ भी करे।’

निष्कर्ष :

राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र के बीच सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना हुए। लंदन से वह जर्मनी जाएंगे।संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से चल रहा है और 19 दिसंबर तक चलेगा। अब तक सत्र हंगामेदार रहा है।कांग्रेस ने रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की, जिसमें मतदाता सूची संशोधन और वोट चोरी के आरोपों पर ध्यान केंद्रित किया गया।राहुल गांधी ने रैली में भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए कि वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं में उनका हाथ है।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles