सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्डस, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग

15 अगस्त 2025
रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्डस, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। 14 अगस्त को आई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने ऐसा माहौल बनाया कि सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ ‘कुली’ की ही चर्चा रही। लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 55.36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे न सिर्फ रजनीकांत की पिछली हिट फिल्मों ‘जेलर’ और ‘वेट्टैयन’ का ओपनिंग रिकॉर्ड टूटा, बल्कि बॉलीवुड की बड़े बजट वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया।

पहले दिन की कमाई और ओक्यूपेंसी

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तमिल में 84.5%, तेलुगु में 91%, हिंदी में 29% और कन्नड़ में 66.09% की ओक्यूपेंसी हासिल की। दर्शकों की भारी भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने ‘कुली’ के लिए मजबूत वीकेंड की संभावना बढ़ा दी है।

रजनीकांत के करियर का सुनहरा पड़ाव

‘कुली’ रजनीकांत के 50 साल के लंबे फिल्मी सफर को समर्पित है। 15 अगस्त को थलाइवा ने अपने करियर के पांच दशक पूरे किए। इस खास मौके पर कमल हासन, मोहनलाल, ममूटी, ऋतिक रोशन और शिवकार्तिकेयन समेत कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी।

निर्देशक की खास फिल्म

फिल्म के निर्देशक लोकेश कनागराज ने बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘कुली’ उनके करियर की सबसे खास फिल्म है, और यह संभव हुई क्योंकि रजनीकांत ने इसमें पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम किया।

मजबूत स्टारकास्ट और हिट म्यूजिक

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे सितारे नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिनके गाने युवाओं में पहले से ही हिट हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Job News: बिहार SHSB नेत्र सहायक भर्ती 2025, 220 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *