सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रांची के अपराधी बिहार की भाभीजी से खरीदते थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

30 दिसंबर 2024

रांची: रांची के अपराधी हिमांशु यादव और सुशांत यादव सासाराम (बिहार) की भाभीजी से ब्राउन शुगर खरीदते थे. इसके बाद रांची में उसे बेचते थे. रांची पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड-बिहार में ब्राउन शुगर की सप्लायर बिहार के सासाराम की भाभीजी से रांची के अपराधी हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव और सुशांत यादव उर्फ विक्की यादव (दोनों रातू रोड की चूड़ी सेंटर गली के हैं) ब्राउन शुगर खरीदते थे. इसके बाद वे रांची में ब्राउन शुगर की बिक्री करते थे. रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर और पिस्टल के साथ दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी अमरूद बागान मैदान से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए हिमांशु यादव और सुशांत यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ कि ये अपराधी बिहार के सासाराम जाकर भाभीजी से ब्राउन शुगर खरीदते थे और रांची में बेचते थे. प्रेस कांफ्रेंस कर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इसकी जानकारी दी.

रांची पुलिस को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जुड़े तीसरे अपराधी अंबर कुमार की तलाश है. वह रांची के कोकर बाजारटांड़ के रहनेवाले बाबला राम का पुत्र है. पुलिस को खबर मिली है कि ब्राउन शुगर सहित अन्य मामले में उसका पूरा परिवार संलिप्त है. अंबर के मां-पिता जेल जा चुके हैं.

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु यादव और सुशांत यादव को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, देसी पिस्तौल, स्मार्टफोन और 1300 रुपए कैश बरामद किए गए हैं. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ सुखेदवनगर थाने में मामले दर्ज हैं.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *