रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा रांची में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ये सख़्त निर्देश दिया है कि फुटपाथ पर सोने वाले बेघर और लाचार लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम (आश्रय गृह) में रखें। प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव की समुचित व्यवस्था कराने को कहा है।
उपायुक्त द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में कल देर रात्रि अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ में सोने वालें बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया गया। जो नही जाना चाहे उन्हें कंबल और उनके लिए अलाव की व्यवस्था की गई। ताकि ठंड से उनका बचाव किया जा सकें।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा अपर बाजार स्थित और खादगड़ा स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया गया। साथ मुख्य रूप से शेल्टर होम के बाथरूम की साफ- सफाई और रिपेयर कार्य कराने का दिशा-निर्देश दिया गया एवं शहर अंचल अधिकारी को मुख्य इलाकों में अलाव जलाने के लिए कहा गया।
उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री बेहद संजीदगी से लोगों की समस्या को जमीनी स्तर पर दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा है, की रांची जिला के सभी लोगों के साथ जिला प्रशासन हमेशा खड़ा है। आम जनमानस उनसे कभी भी अपनी समस्या ले कर मिल सकते हैं।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



