रांची : साक्षी जैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन की “अंडर-30 एशिया” 2025 सूची में जगह मिली है। यह उपलब्धि उन्हें सोशल मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग कैटेगरी में मिली है।
साक्षी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और एक फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी काम कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन, यूट्यूब पर 6.90 लाख और लिंक्डइन पर 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं। वह लोगों को आसान भाषा में निवेश और फाइनेंशियल प्लानिंग के टिप्स देती हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2023 में सोशल मीडिया पर काम शुरू किया और फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती गई। उनका उद्देश्य है आम लोगों को वित्तीय समझ देना ताकि वे बाजार का सही लाभ उठा सकें।
साक्षी ने रांची के बिशप वेस्टकोट स्कूल से 10वीं और डीपीएस से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से बीकॉम और फिर सीए की डिग्री हासिल की।
कुछ समय उन्होंने बेंगलुरु की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन जल्द ही उन्होंने तय किया कि वह अपनी अलग राह बनाएंगी। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतक और प्रशंसकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। उन्हें उम्मीद है कि फोर्ब्स में नाम आने से युवाओं के बीच वित्तीय शिक्षा को लेकर जागरूकता और भरोसा दोनों बढ़ेगा।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



