सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Rash Driving news :जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकान में मारी टक्कर

8 मई 2025
जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 में बुधवार देर रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार सड़क किनारे स्थित मुमताज अहमद की सब्जी दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में टक्कर मारने वाली कार का चालक अनस और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों को गहरी चोटें आई हैं।
टक्कर के प्रभाव से मुमताज अहमद की दुकान के साथ बगल में स्थित एक चाय की गुमटी भी टूट गई। मुमताज ने बताया कि इस दुर्घटना से उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और आपस में घटना को लेकर चर्चा करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और चालक का नियंत्रण पूरी तरह से खो गया था। दुर्घटना के बाद सड़क पर खून बिखरा हुआ था, जिससे मंजर भयावह लग रहा था।
सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी कारणों से।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार की स्पीड काफी अधिक थी और प्रारंभिक जांच में लापरवाही का संकेत मिल रहा है। घायल युवकों का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *