Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के खूंटी में खुलेगा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पांच एकड़ जमीन चिह्नित

रांची: झारखंड में केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा. इसके लिए खूंटी के डियर पार्क के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. फिलहाल संस्थान शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी भवन को किराये पर लेने की सहमति बनी. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रही थीं.

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बैठक में बताया कि संस्थान में योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा और उनकी क्षमता संवर्धन किया जायेगा. सिर्फ झारखंड में ऐसे कर्मियों की संख्या 80 हजार के करीब है, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका इत्यादि शामिल हैं. झारखंड में स्थापित हो रहा यह संस्थान झारखंड समेत पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं बिहार में योजना संचालित करनेवाले कर्मियों के प्रशिक्षण का भी केंद्र बनेगा. राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र फिलहाल गुवाहाटी, बेंगलुरु, इंदौर, लखनऊ और मोहाली में चल रहा है.

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी के अलावा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर, सूडा के निदेशक अमित कुमार आदि शामिल थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles