https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Education

Result of the UPSC Civil Services Exam 2024 has been released: शक्ति दुबे ने किया टॉप, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा के नतीजे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 1009 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।
फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) के आधार पर तैयार किया गया है, जिनका आयोजन जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच हुआ था। इस वर्ष की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं।
यूपीएससी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1009 सफल उम्मीदवारों में से 335 जनरल, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग से हैं। साथ ही, आयोग ने 230 अभ्यर्थियों की एक रिजर्व लिस्ट भी जारी की है।
टॉप 20 टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी
11. एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12. आशी शर्मा
13. हेमंत
14. अभिषेक वशिष्ठ
15. बन्ना वेंकटेश
16. माधव अग्रवाल
17. संस्कृति त्रिवेदी
18. सौम्या मिश्रा
19. विभोर भारद्वाज
20. त्रिलोक सिंह
इन सफल उम्मीदवारों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा। यूपीएससी के इस प्रतिष्ठित परिणाम से न केवल अभ्यर्थियों के परिवारों में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे देश में भी प्रेरणा का संचार हुआ है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!