रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रोहित शर्मा ने सिडनी में रचा इतिहास: कोहली संग दिलाई जीत, दिए संन्यास के संकेत!

25 अक्टूबर 2025
रोहित शर्मा ने सिडनी में रचा इतिहास: कोहली संग दिलाई जीत, दिए संन्यास के संकेत!

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज के आखिरी वनडे में नौ विकेट से जीत दर्ज की और मेज़बान टीम को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया। इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने नाबाद पारियां खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों पर समेट दिया। इसके बाद जवाब में टीम इंडिया ने 38.3 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं विराट कोहली ने 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। दोनों दिग्गजों के बीच शानदार तालमेल ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी और सिडनी के दर्शकों को एक यादगार दिन दिया।

रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां शतक था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका नौवां शतक है, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। साथ ही वे भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 से अधिक रन बनाए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन को हासिल थी।

‘शायद अब हम वापस न आएं’

मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने बयान से फैन्स को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा,

“मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा पसंद आया है। 2008 की यादें आज भी ताज़ा हैं। नहीं पता कि हम दोनों (मैं और कोहली) अब ऑस्ट्रेलिया लौटकर आएंगे या नहीं। हमने अपनी क्रिकेट का खूब आनंद लिया — चाहे सम्मान मिला हो या नहीं। शुक्रिया, ऑस्ट्रेलिया।”.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand News: मां ने ‘हड़िया’ बेचकर बेटी को बनाया एथलीट, पाकिस्तान में देश के लिए दौड़ेगी झारखंड की बसंती

रोहित के इन शब्दों को क्रिकेट प्रेमी संन्यास का संकेत मान रहे हैं।

हालांकि बीसीसीआई या खुद रोहित की ओर से संन्यास की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके बयान ने भारतीय क्रिकेट फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर यह उनकी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आखिरी पारी साबित होती है, तो यह वाकई एक युग के अंत के रूप में याद रखी जाएगी।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *