Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली सफलता, जंगल से छह तीर आईईडी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम-झारखंड में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम कर दी है. रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने पहले से तीर आईईडी लगा दिए थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने लगाए गए छह तीर आईईडी को बरामद कर लिया. इस तरह बड़ा हादसा टल गया. बम निरोधक दस्ते की सहायता से तीर आईईडी को नष्ट किया गया.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN और 26 BN की संयुक्त टीमों का गठन कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

भाकपा माओवादी के खिलाफ 10 अक्टूबर 2023 से सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों और टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांवों के सीमावर्ती क्षेत्रों में शुरू किया गया है.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles