रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: भूस्खलन में सात श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल 

27 अगस्त 2025

जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन में दो महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत कटरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ककड़ेयाल स्थित नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल श्रद्धालुओं में कई उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के निवासी हैं। इनमें शामिल हैं:

  • संगीता (47) पत्नी मिंटु और उनकी बेटी उमंग (24) निवासी मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश
  • उर्वी (5) पुत्री अमित कुमार और उसकी मां डॉली (30) निवासी मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश
  • कमलेश पत्नी राम निवासी हरियाणा
  • मयंक गोयल पुत्र सुनील गोयल निवासी उत्तर प्रदेश
  • सावित्री पत्नी रत्तन लाल निवासी हरियाणा
  • किरण पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मोहाली, चंडीगढ़

इन सभी को बेहतर इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम बिगड़ा, यात्रा रोकी गई

कटरा क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते यात्रा मार्ग खतरनाक हो गया है। पहले यात्रा बारिश के बीच भी जारी थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मौसम साफ होने और मार्ग से मलबा हटाने के बाद ही यात्रा को फिर से शुरूकरने पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से बड़ी तबाही, 4 लोगों की मौत, 10 घर पानी में बहे 

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *