रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

स्मृति मंधाना की बादशाहत कायम: ICC ODI महिला रैंकिंग में भारतीय धुरंधरों का जलवा

21 अक्टूबर 2025
ICC ODI महिला रैंकिंग में

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में अपनी नंबर-1 पोजिशन को और भी मजबूत कर लिया है। महिला वर्ल्ड कप 2025 में लगातार दो अर्धशतक जमाने के बाद मंधाना की रेटिंग 793 से बढ़कर 809 हो गई है। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 818 के बेहद करीब है।

इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए हालिया मैच में मंधाना ने 88 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि टीम इंडिया को मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस प्रदर्शन से मंधाना की रेटिंग में बढ़ोतरी हुई। अब वह 83 रेटिंग पॉइंट्स की बढ़त के साथ दुनिया की नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनी हुई हैं।

पिछले कुछ महीनों में मंधाना ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को कई जीत दिलाई थी। इसी के चलते उन्हें सितंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था। वर्ल्ड कप में भी उन्होंने उसी लय को कायम रखा है।

आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट 726 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली लगातार दो शतक जमाने के बाद रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
साउथ अफ्रीका की इन-फॉर्म बल्लेबाज टैजमिन ब्रिट्स भी एक पायदान ऊपर बढ़कर टॉप-10 में नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 21 October: दिवाली के अगले दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना भविष्यफल

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन स्थान की छलांग लगाकर अब 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने शानदार उछाल दर्ज की है। दीप्ति ने वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैचों में 13 विकेट झटके हैं और इसी प्रदर्शन के दम पर वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर अलाना किंग दो स्थान ऊपर उठकर सातवें पर हैं, जबकि पाकिस्तान की नाशरा संधू (11वां), सादिया इकबाल (14वां) और फातिमा सना (24वां) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *