बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

भारत-बांग्लादेश दौरा टलने के बाद श्रीलंका ने भेजा सीमित ओवरों की सीरीज़ का प्रस्ताव

10 जुलाई 2025

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से अगस्त महीने में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने का प्रस्ताव मिला है। भारत का प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसके बाद श्रीलंका की तरफ से यह अनुरोध किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित सीरीज़ में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हो सकते हैं। बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय एशिया कप 2025 के कार्यक्रम और टीम की उपलब्धता के आधार पर लिया जाएगा।

बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी इस समय लंदन में मौजूद हैं और वहां टीम प्रबंधन, कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। इसके बाद ही श्रीलंका के अनुरोध पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया दी जाएगी।

अगर यह सीरीज़ होती है, तो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी एक बार फिर वनडे फॉर्मेट में मैदान पर उतर सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में टेस्ट और टी20 प्रारूपों से संन्यास लिया है और अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप में सक्रिय हैं।

बता दें कि भारत को 17 से 31 अगस्त तक बांग्लादेश के खिलाफ छह मैच खेलने थे, लेकिन शेड्यूलिंग की जटिलताओं के चलते दोनों बोर्ड ने इस दौरे को 2026 तक टाल दिया है।

ये भी पढ़ें: “हां, भारत में आतंक फैलाया…” -बिलावल भुट्टो का बड़ा कबूलनामा

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *