https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeTrending
Trending

घबराया हुआ बेटा पढ़ाई करने के बहाने छत पर बने अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली

लखनऊ, 16 सितंबर: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक 13 वर्षीय लड़के ने ऑनलाइन गेम में अपने पिता के बैंक खाते से पूरे 14 लाख रुपये गँवाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मोहनलालगंज थाने के प्रभारी डी.के. सिंह ने बताया कि छठी कक्षा के इस लड़के ने सोमवार को उस समय डर के मारे यह कदम उठाया जब उसके पिता बैंक शाखा गए और उन्हें पता चला कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं बचा है।

पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता बैंक मैनेजर से शिकायत करने के बाद घर लौटे और उन्होंने अपने परिवार को पूरी बात बताई।

उन्होंने बताया कि यह सुनकर घबराया हुआ बेटा पढ़ाई करने के बहाने छत पर बने अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। परिवार को इस बात का पता तब चला जब उसकी बहन रात में कमरे में गई।

लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य छत पर पहुँचे और लड़के को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!