पूर्वी राज्यराजनीति

झामुमो ने राज्य में पंचायत से जिला स्तर तक की सभी समितियां भंग की, तीन जिलों को मिली छूट

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय समिति के आदेश पर राज्यभर में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक की सभी कमेटियों और वर्ग संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। हालांकि, दुमका, धनबाद और हजारीबाग जिलों की समितियों को इस आदेश से छूट दी गई है।

इस निर्णय की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि यह कदम संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्षों और संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। झामुमो ने पार्टी के भीतर सुधार और अधिक प्रभावी नेतृत्व के लिए यह कदम उठाया है।

इस आदेश के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नए निर्देशों और समितियों के पुनर्गठन का इंतजार कर रहे हैं। झामुमो का यह फैसला झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!