रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

चिराग पासवान ने RJD पर साधा निशान, बोले लोकसभा चुनाव में मेरी माँ को…

2 सितंबर 2025
चिराग पासवान ने RJD पर साधा निशान, बोले लोकसभा चुनाव में मेरी माँ को...

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे हुए हैं। कांग्रेस और महागठबंधन जहां वोट चोरी को बड़ा मुद्दा बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं, वहीं बीजेपी और एनडीए पीएम मोदी व उनकी माता को लेकर अपशब्द कहे जाने को लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गए हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने लिखा, बिहार के दरभंगा में विगत दिनों राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माँ को अपशब्द कहे गए। यह कांग्रेस और राजद की वही घृणित मानसिकता है, जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ है। याद दिलाना चाहूँगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी राजद के मंच से मेरी माँ और मुझे भी गालियाँ दी गई थीं। स्पष्ट है कि इन दलों की राजनीति मर्यादा और मुद्दों पर नहीं, बल्कि गाली-गलौज और व्यक्तिगत हमलों पर टिकी है।

कार्यालय में इसकी जानकारी दी। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एनडीए का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों के खिलाफ है।

वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों में वोट चोरी के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। वे पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहे हैं। महागठबंधन का दावा है कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो रही और जनता को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Punjab Flood News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया सिख समाज, की सामूहिक अरदास की अपील

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *