Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी का ऐलान, सरकार बनते ही “माई-बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं को मिलेगा 25 सौ रुपया प्रति माह

दरभंगा – बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा में प्रेस वार्ता कर घोषणा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 25 सौ रुपया मिलेंगे। वही उन्होंने कहा कि “माई-बहिन मान योजना” के तहत जो महंगाई के कारण जो गरीब महिलाये अपनी पसंद का खाना- कपड़ा नही पहन पा रही है। अपने बच्चों का इलाज नही करा पा रही है। उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपया हमलोगों की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर देने का काम करेगी।

वहीं तेजस्वी ने बिहार सरकार पर तंज करते हुए कहा कि पूरे बिहार में अफसर शाही सर चढ़कर बोल रहा है। यहां के अफसर नौजवानों पर हाथ पैर जूता लाठी सब चल रहा है। इसका हम लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री कहां गायब हैं, कुछ पता नहीं है। अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं जो आज तक बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं।

वही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है। हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा। महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है। महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles