शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी ने चिराग को दी शादी की सलाह, राहुल बोले- “मुझ पर भी लागू”

25 अगस्त 2025
वोटर अधिकार यात्रा

बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को अररिया पहुंची। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल, चिराग पासवान से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने उन्हें शादी करने की सलाह दी। इस पर बगल में बैठे राहुल गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा, “यह मुझ पर भी लागू होता है।” उनके इस बयान से पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो गया और नेता मुस्कुराने लगे।

चिराग पर तंज, लोकतंत्र पर जोर

पत्रकारों के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि चिराग पासवान कोई मुद्दा नहीं हैं, असली मुद्दा लोकतंत्र और संविधान है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए वोट चोरी कर रही है। चिराग को लेकर उन्होंने हंसी-मजाक में कहा, “वो बड़े भाई हैं, जल्द शादी कर लें।”

राहुल गांधी का मजाकिया जवाब

तेजस्वी की बात खत्म होते ही राहुल गांधी ने माइक लेकर कहा कि यह बात उन पर भी लागू होती है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पापा (लालू प्रसाद यादव) तो पहले से कह रहे हैं कि शादी कर लो। राहुल ने हंसते हुए जोड़ा कि इस पर बात चल रही है।

तेजस्वी बोले- यात्रा ऐतिहासिक

पटना लौटने के बाद तेजस्वी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और चुनाव आयोग की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। यात्रा अब 26 अगस्त से मिथिलांचल में शुरू होगी, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Government Job: स्वास्थ्य समिति में लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *