रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है ये खिलाडी, टीम इंडिया के लिए झटका

23 सितंबर 2025
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है ये खिलाडी, टीम इंडिया के लिए झटका

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार जीत दर्ज करते हुए खिताब की ओर बढ़ रही है। हालांकि, एशिया कप के बाद भारतीय खिलाड़ियों की अगली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक झटका सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज में शामिल नहीं हो पाएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जबकि भारतीय टीम का ऐलान 24 सितंबर को होने वाली चयन समिति की बैठक के बाद किया जाएगा।

चोट के कारण पंत की वापसी मुश्किल

ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन तेंदुलकर सीरीज के दौरान चौथे टेस्ट में गंभीर चोट का शिकार हो गए थे। इसी वजह से उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच भी मिस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह वेस्टइंडीज सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी रिकवरी अभी पूरी नहीं हो पाई है। फिलहाल पंत बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। चयनकर्ता उनकी फिटनेस पर मेडिकल टीम से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: CPL 2025: कायरन पोलार्ड ने बनाया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 400 कैच पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

यदि पंत टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो यह निश्चित तौर पर भारत के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, उनकी चोट को देखते हुए बोर्ड कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। भारत को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी है, ऐसे में माना जा रहा है कि तब तक पंत की वापसी संभव हो सकती है।

ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका

अब सबसे बड़ा सवाल है कि पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया जा सकता है। जुरेल इस समय ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं और अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। अगर चयनकर्ता दो विकेटकीपर को टीम में रखते हैं तो एन. जगदीशन का नाम भी चर्चा में है, लेकिन चूंकि यह घरेलू सीरीज है, इसलिए संभावना है कि एक ही कीपर को मौका दिया जाए।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *