https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Sports

CPL 2025: कायरन पोलार्ड ने बनाया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 400 कैच पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शुमार कायरन पोलार्ड ने एक नया इतिहास रच दिया है। CPL 2025 फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने T20 क्रिकेट में 400 कैच पूरे कर लिए, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पोलार्ड हर जगह नजर आए। शॉर्ट लेग, लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन पर तैनात रहते हुए उन्होंने शानदार 4 कैच पकड़े। इस दौरान ड्वेन प्रिटोरियस का कैच लेकर उन्होंने 400 कैच का आंकड़ा छुआ। यह कैच भारतीय मूल के गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर आया, जिन्होंने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की।

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप 3 खिलाडी

  • 401 – कायरन पोलार्ड (2006-2025), 708 पारी*

  • 321 – डेविड मिलर (2008-2025), 531 पारी

  • 287 – जोस बटलर (2009-2025), 465 पारी

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पोलार्ड फील्डिंग में बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं।

इसे भी पढ़ें: तिरुनेलवेली में मस्जिद ने 1100 एकड़ भूमि पर ठोका वक़्फ़ संपत्ति का दावा, हाईकोर्ट ने लगाई लताड़

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने धीमी पिच पर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 130/8 रन बनाए। नेत्रवलकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। वॉरियर्स के लिए प्रिटोरियस और रोमारियो शेफर्ड ने अंत में तेज रन जोड़कर स्कोर को संभाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल कर ली। अकील हुसैन ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए 2 विकेट लिए और 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को खिताबी जीत दिलाई। उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!