https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Threat, to release the Naxalite from jail: NIAके जज को दी गई धमकी

Home » Threat, to release the Naxalite from jail: NIAके जज को दी गई धमकी
Threat, to release the Naxalite from jail: NIAके जज को दी गई धमकी
  • रांची में NIAके जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने क जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला
रांची : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(NIA) कोर्ट के जज को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी गई धमकी में रांची पुलिस के हाथ लगी है। चिट्ठी दो लिफाफे के अंदर रखी गई थी। इस धमकी भरे चिट्ठी को लेकर रांची के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। धमकी 11 अप्रैल को रांची पुलिस को मिली है। पुलिस टीम चिट्ठी को लेकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लिफाफे में प्रेषक के रूप में अलग-अलग नाम और पता लिखा गया है। अंदर वाले लिफाफे में एक मोबाइल नंबर (926447**91) लिखा है। चिट्ठी में NIA कोर्ट के जज पर हमला करने और जेल ब्रेक करने का बात लिखा गया है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने के लिए शूटर को पैसा देने का भी उल्लेख किया गया है।
जो चिट्ठी एनआईए के जज के नाम लिखी गई है उसमें जेल में बंद नक्सली शीला मरांडी और प्रशांत बोस को जेल से बाहर निकालने का जिक्र है। चिट्ठी में जज पर हमला और जेल ब्रेक की बात है। पुलिस मामले की तफ़तीश में जुटी है।लिफाफे पर लिखा गया मोबाइल नंबर किसी राहुल जेसीईसीई बोर्ड, रांची के नाम पर है। धमकी देने के मामले में प्रेषक के तौर पर अनामिका इंटरप्राइजेज प्रा. लि. खेलगांव, लालगंज रोड नंबर तीन और खूंटी के कर्रा का रहने वाला साकेत तिर्की का नाम सामने आया है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!