Top 5 This Week

Related Posts

Two young men drowned while bathing in the Remix Falls: रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान दो युवक डूबा,तलाश जारी

खूंटी : झारखण्ड के खूंटी जिले में रीमिक्स फॉल घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और पुलिस रीमिक्स फॉल पहुंची और उनकी तलाश में जुट गयी। एक लड़के को फॉल से निकालकर बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गयी है और वे खूंटी पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रांची से आठ लड़‌के कार से खूंटी पहुंचे थे। रीमिक्स फॉल पहुंचने के बाद लड़के नहाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने खूंटी की मारंगहादा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रीमिक्स फॉल में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की गयी। एक लड़के को फॉल से निकाल लिया गया और उसे बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरे लड़के की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़के रौची के कोकर (अयोध्यापुरी) के रहनेवाले हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles