Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के 50 किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया IHT ग्रेटर नोएडा

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए ने समाहरणालय से किसानों के बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए किया रवाना

जमशेदपुर ।जिला उ‌द्यान कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के लिए 5 दिनों के एक्सपोजर विजिट हेतु रवाना किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी द्वारा समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया जहां से सभी किसान रेल मार्ग से नोएडा जाएंगे। इस अवसर पर जिला उ‌द्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर में किसानों को उन्नत खेती व अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस विजिट में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सभी किसान हाई-टेक बागवानी फसलों और संरक्षित खेती का अध्ययन, हाइड्रोपोनिक्स खेती, पॉलीहाउस और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट, कंट्रोल्ड इनवॉयर्नमेंट एग्रीकल्चर, सब्जियों और फूलों की खेती। विभिन्न फलों के बगीचों का अध्ययन, सीड ट्रीटमेंट, माइक्रो इरिगेशन आदि का प्रक्षिक्षण प्राप्त करेंगे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मौके पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस एक्सपोजर विजिट का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। आधुनिक और उन्नत तकनीक की खेती से उत्पादन में बढोत्तरी के साथ ही जीविकोपार्जन के भी अन्य साधन सामने आएंगे तथा किसान अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles