Lucknow: उत्तर प्रदेश में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फर्जी जॉब ऑफर, वीजा और विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये वसूलने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए सरकारी एजेंसियां लोगों को केवल अधिकृत और पंजीकृत रिक्रूटिंग एजेंट के माध्यम से ही विदेश में रोजगार की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रही हैं।
गोरखपुर में सामने आए एक मामले में विदेश में नौकरी दिलाने का दावा करने वाली एक एजेंसी के कार्यालय पर कार्रवाई के दौरान 397 पासपोर्ट, करीब 3.89 लाख रुपये और बड़ी संख्या में मेडिकल फॉर्म व अन्य दस्तावेज बरामद होने की रिपोर्ट है। पुलिस के अनुसार, युवाओं को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था।


