रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रमी खेलते हुए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का वीडियो वायरल

20 जुलाई 2025
रमी खेलते हुए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का वीडियो वायरल क्या इन गुमराह मंत्रियों और सरकार से फसल बीमा, कर्जमाफी और हृदय परिवर्तन की मांग कर रहे किसान यह पुकार सुन पाएंगे कि, "गरीब किसान भी अपने खेतों पर आइये महाराज?"

महाराष्ट्र के कृषि राज्य मंत्री माणिकराव कोकाटे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे विधानसभा सत्र के दौरान अपने मोबाइल पर ‘जंगली रमी’ जैसा गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता करार देते हुए कोकाटे के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा किया। इसमें मंत्री को विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते देखा जा सकता है। रोहित पवार ने तंज कसते हुए लिखा, “#जंगली_रमी_पे_आओ_ना_महाराज”

सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी गुट भाजपा से पूछे बिना कुछ नहीं कर सकता, इसलिए कृषि से संबंधित अनेक मुद्दे लंबित होने तथा राज्य में प्रतिदिन 8 किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण, कोई काम नहीं है, इसलिए कृषि मंत्री पर दांव लगाने का समय आ गया है।

क्या इन गुमराह मंत्रियों और सरकार से फसल बीमा, कर्जमाफी और हृदय परिवर्तन की मांग कर रहे किसान यह पुकार सुन पाएंगे कि, “गरीब किसान भी अपने खेतों पर आइये महाराज?”

विपक्ष ने बताया ‘किसानों के अपमान’ 

एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कोकाटे से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “राज्य में हर दिन औसतन आठ किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में कृषि मंत्री का यह आचरण असंवेदनशीलता का परिचायक है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में बीते तीन महीनों में लगभग 750 किसानों ने आत्महत्या की है, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

मंत्री का बचाव और विपक्ष की प्रतिक्रिया

इस विवाद पर सफाई देते हुए माणिकराव कोकाटे ने कहा कि यह वीडियो उस वक्त का है जब सभा स्थगित हो चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि वे यूट्यूब पर विधानसभा की कार्यवाही देखना चाहते थे और गेम किसी और ने फोन में डाउनलोड किया था। उन्होंने कहा, “मैं गेम बंद कर रहा था, लेकिन वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है।” कोकाटे ने यह भी कहा कि वह ‘रमी’ नहीं, बल्कि ‘सॉलिटेयर’ खेल रहे थे।

हालांकि, विपक्ष ने इस तर्क को खारिज कर दिया। रोहित पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री अगर किसानों की समस्याओं को लेकर इतने ही सक्रिय होते, तो राज्य में हालात इतने खराब नहीं होते।

पहले भी विवादों में रहे हैं कोकाटे

गौरतलब है कि कोकाटे पहले भी विवादों में आ चुके हैं। फरवरी 2025 में उन्हें 1995 के एक आवास घोटाले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और 50,000 रुपये जुर्माना लगाया गया था। उन पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बने फ्लैट को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल करने का आरोप था।

सत्ता पक्ष की चुप्पी और जनता की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर महायुति गठबंधन (भाजपा-एनसीपी-शिवसेना) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “किसानों का अपमान” और “सरकार की प्राथमिकताओं का मजाक” बताया है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब महाराष्ट्र में भारी वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और कृषि संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे में मंत्री के इस रवैये को लेकर जनता और विपक्ष, दोनों में गहरी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: AAP विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर, राजनीति में बनी रहेंगी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *