रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

चमोली: थराली में एक बार फिर बादल फटने से तबाही, कई घरों में घुसा मलबा

23 अगस्त 2025
थराली में एक बार फिर बादल फटने से तबाही

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई घरों में मलबा भर गया। घटना में एक युवती के मलबे में दबे होने की सूचना है।

तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार के साथ ही केदारबगढ़, राडिबगढ़ और चेपड़ों में भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में दब गए। नगर पंचायत थराली अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास करीब 10 से 12 फीट मलबा जमा हो गया, जबकि थराली बाजार से पहले कई दुकानें बह गईं।

जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए थराली तहसील के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

रात करीब एक बजे भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटा और तेज पानी के साथ मलबा कस्बे में घुस आया। एसडीएम थराली का आवास और तहसील परिसर मलबे से भर गया। परिसर में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, जिसकी तलाश जारी है।

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। वहीं, एसडीएम आवास की दीवार भी टूट गई है।

राडीबगढ़, सागवाड़ा और कोटदीप में घरों में भूस्खलन का मलबा घुस गया। कई वाहन मलबे में दबे। पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्य में जुटे। युवती की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: ये हैं बिहार के 5 सबसे अमीर जिले, प्रति व्यक्ति आय के आधार पर राजधानी बनी नंबर 1, पढ़ें पूरी लिस्ट 

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *