Top 5 This Week

Related Posts

World Peace Vedic Great Yagya organized:विहंगम योग संत समाज द्वारा भारतीय नववर्ष पर “स्वर्वेद यात्रा” एवं विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन

जमशेदपुर। भारतीय नववर्ष के अवसर पर विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर “स्वर्वेद यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा पूरे देश में एक ही दिन, एक ही समय, एक साथ निकाली जाएगी। इसी क्रम में जमशेदपुर में भी स्थानीय स्तर पर विहंगम योग टाटा आश्रम, 8 जुबली रोड, बिस्टुपुर से सुबह 8 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा मोदी पार्क, डायमंड गोलचक्कर होते हुए जुस्को कार्यालय तक पहुंचेगी और पुनः विहंगम योग आश्रम में आकर संपन्न होगी।
विश्वशांति के लिए होगा वैदिक महायज्ञ
यात्रा के उपरांत विहंगम योग आश्रम में विश्वशांति के लिए वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में यजमानों के साथ-साथ सैकड़ों श्रद्धालु आहुतियाँ अर्पित करेंगे और विश्व में शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे।
प्रसाद एवं पेयजल की विशेष व्यवस्था
गर्मी को ध्यान में रखते हुए महायज्ञ के दौरान महाप्रसाद और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकें।
इस आयोजन की जानकारी जिला संयोजक बिजेंद्र उपाध्याय, समन्वयक नीरज मिश्रा, पुरोहित महावीर विद्यार्थी, लालदेव राम और आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर “स्वर्वेद यात्रा” एवं विश्वशांति वैदिक महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही, उन्होंने भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles