वाराणसी: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई, जिसमें कंपनी की लगभग 1.7 प्रतिशत इक्विटी शामिल थी, जिसकी कीमत 2,718 करोड़ रुपये थी। ब्लॉक विंडो में 2.8 करोड़ शेयरों का लेन-देन 970 रुपये प्रति शेयर पर हुआ, जो स्टॉक के कल के क्लोजिंग प्राइस से 2.9 प्रतिशत कम था। इस डील के तहत किसने शेयर खरीदे और किसने बेचे अभी औपचारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो फ्रेंच एनर्जी दिग्गज TotalEnergies ने 10 दिसंबर को ब्लॉक डील के जरिए Adani Green Energy Ltd. (AGEL) में हिस्सेदारी बेच दी है।
सुबह के ट्रेड में अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगभग 2 फीसदी के तेजे देखने को मिली। इसके शेयर कल 998.90 के रुपये के स्तर पर बंद हुए थे और आज यह 1,027.80 रुपये के स्तर तक गए। इस साल अब तक स्टॉक में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका P/E 84.9 है, और मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 1,65,178.82 करोड़ रुपये है।
इन रिपोर्ट्स में सामने आया बेचने वाले का नाम
वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच एनर्जी कंपनी TotalEnergies ने 10 दिसंबर को ब्लॉक डील के जरिए Adani Green Energy Ltd. (AGEL) में लगभग 1.5% हिस्सेदारी बेच दी है। TotalEnergies ने ₹970 के फ्लोर प्राइस पर 2.47 करोड़ शेयर बेचे हैं, जो पिछले दिन की क्लोजिंग कीमत से 2.9% कम है। यानी इस रिपोर्ट के अनुसार डील हो चुकी है और टोटल एनर्जी ने अपने शेयर बेचे हैं।
टोटल एनर्जी की अदाणी ग्रीन में कितनी हिस्सेदारी?
30 सितंबर तक, टोटल एनर्जी के पास AGEL में 19% हिस्सेदारी थी, जिसकी कीमत $8 बिलियन थी, जो उसकी दो सब्सिडियरी कंपनियों, TotalEnergies Renewables Indian Ocean Ltd., और TotalEnergies Solar Wind Indian Ocean Ltd. के बीच बंटी हुई है। सितंबर तिमाही के आखिर में अडानी ग्रीन एनर्जी के प्रमोटर्स की कंपनी में 62.43% हिस्सेदारी थी।
TotalEnergies और अदाणी ग्रुप का खास तौर पर भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री में एक मजबूत स्ट्रेटेजिक सहयोग है। इसमें बड़े निवेश, सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स के लिए 50:50 जॉइंट वेंचर (JVs), AGEL में हिस्सेदारी, और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक JV (अडानी टोटल गैस) शामिल हैं।
निष्कर्ष :
अदाणी ग्रीन एनर्जी में हुई 2,718 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील ने बाजार में हलचल तो मचाई ही, साथ ही निवेशकों का ध्यान भी खींचा है। TotalEnergies द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर ने यह साफ कर दिया कि बड़े निवेशक भी अपने पोर्टफोलियो को समय-समय पर रीबैलेंस करते रहते हैं। इसके बावजूद शुरुआती ट्रेड में शेयरों का ऊपर जाना यह दिखाता है कि मार्केट में कंपनी को लेकर भरोसा अब भी कायम है। अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी के बीच भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत साझेदारी आगे भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स को जन्म दे सकती है।



