शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

चांडिल के जंगल में बाघ: प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

1 जनवरी 2025

सरायकेला खरसावां।चांडिल वन क्षेत्र के तुलग्राम जंगल में बाघ की उपस्थिति की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि रंजन से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि तुलग्राम और खूंटी के सटे जंगलों में बाघ द्वारा एक बैल को मारे जाने की सूचना मिली है।

इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे संबंधित क्षेत्र में ग्रामीणों को सचेत करें। माइकिंग और अन्य माध्यमों से सूचना प्रसारित की जाए ताकि लोग सतर्क रहें और जंगलों में जाने से बचें।

ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और बच्चों व मवेशियों को जंगल के नजदीक न जाने दें। माइकिंग कार्य को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की नजर है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में लाई जाएगी। ग्रामीणों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *