https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Brutal murder of a woman in Gamhria., शव रेलवे लाईन पर मिला,पुलिस जांच में जुटी

गम्हरिया। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की अस्मत लूटने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी। रविवार सुबह गम्हरिया थाना क्षेत्र के रेलवे थर्ड लाइन पर पोल संख्या 262/33A और 263/1A के बीच एक महिला का नग्न और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
महिला के शरीर पर बर्बरता के निशान थे। हत्यारों ने उसके सिर, दोनों हाथ और स्तन को धारदार हथियार से काट दिया। इतना ही नहीं, उसके नाजुक अंगों को भी बर्बरतापूर्वक क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि यह हादसा लगे।
इस जघन्य अपराध से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। गम्हरिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला की पहचान या घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिला रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!