जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट हेमंती पातर ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (2025-26) के तहत रूस यात्रा के लिए चयनित होने का सम्मान प्राप्त किया है। वह उन 6 कैडेट्स में शामिल हैं जो 1 जून से 8 जून 2025 तक रूस के कजान सुवोरोव मिलिटरी स्कूल में आयोजित कैडेट फ्रेंडशिप फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता ने हेमंती पातर को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय और पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। हेमंती ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सम्मान अर्जित किया है।
कुलपति ने यूनिवर्सिटी एनसीसी यूनिट की सीटीओ प्रीति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रीति ने कैडेट्स के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और निरंतर मार्गदर्शन से छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिला है। कुलपति ने 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नल विनय आहूजा का नेतृत्व अत्यंत प्रेरणादायक और सहयोगात्मक रहा है।
उनकी दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता ने कैडेट्स के भीतर आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है और सभी शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स तथा स्टाफ सदस्यों ने हेमंती पातर को शुभकामये दी हैं।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



