रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Firing from Pakistan: राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सहित पांच लोगों की मौत

10 मई 2025
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी शहर में भारी गोलाबारी की। इस हमले में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) राज कुमार थप्पा सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजौरी के ADDC राज कुमार थप्पा अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे जब तोप के गोले उनके आवास और आसपास के इलाकों में गिरे। इस हमले में उनके दो कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राज कुमार थप्पा ने दम तोड़ दिया।
इस हमले में एक दो वर्षीय बच्चा, एक 35 वर्षीय व्यक्ति, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति भी मारे गए हैं। घायल लोगों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इस गोलाबारी में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खोना बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि राज कुमार थप्पा महज एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन प्रशासनिक बैठक में भी भाग ले रहे थे। आज पाकिस्तानी गोलाबारी में उनका सरकारी आवास निशाना बना और उन्होंने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस भयानक जान-माल के नुकसान पर उनके पास शब्द नहीं हैं और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *