रविवार, 15 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Sexual exploitation of a woman under the pretense of marriage for 11 years., आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

13 मई 2025
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ाढीपा में एक युवती के साथ 11 वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पोटका थाना क्षेत्र के धीरौल निवासी कृष्णा मोहन सोरेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
2014 से था संपर्क, 2025 तक बनाए संबंध
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि आरोपी कृष्णा मोहन सोरेन से उसकी जान-पहचान 12 मई 2014 को हुई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 तक आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकर गया।
नया बस्ती में हुई थी अंतिम मुलाकात
युवती ने बताया कि बागबेड़ा के नया बस्ती में दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी, जहां कृष्णा मोहन ने स्पष्ट रूप से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थक-हारकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *