Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी की क्लास लगाई। उन्होंने स्काउट के गेम और लव गिल के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाए। सलमान ने अपनी फिल्म बंधन के डायलॉग का हवाला देते हुए कहा कि लगता है स्काउट ये मानकर चल रहे हैं कि जो लव बोलेगी वो मैं करूंगा। घरवालों ने भी इस बात से सहमति जताई। आम्रपाली और काजी तौकीर ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल किए।
कनिका मान ने कहा कि उन्हें भाई-बहन का रिश्ता नहीं लगता। उनके मुताबिक स्काउट लव को पसंद करते हैं और लव उन्हें अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रही हैं। सलमान ने यंग डीएसए और काजी की तारीफ भी की। यंग ने स्काउट के भड़काने के बाद भी खुद पर कंट्रोल रखा था। काजी ने स्काउट के गलत कमेंट पर आवाज उठाई थी। आज के एपिसोड में सलमान कनिका की डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाने वाले हैं।

