Top 5 This Week

Related Posts

Bihar News: चुनाव से पहले बिहार के लोगों को बड़ी सौगात, अब 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, जानें पूरी खबर

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रदेश के करोड़ों परिवारों को राहत देने वाली बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि अब राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं को जुलाई के बिल में ही इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले का सीधा फायदा लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को मिलेगा।

क्या बोले बिहार के मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।”

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना – किसे मिलेगा फायदा?

  • हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त
  • राज्य के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे
  • ग्रामीण हो या शहरी, सभी परिवारों को लाभ
  • गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर राहत

सौर ऊर्जा पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि अगले तीन सालों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनके घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।

  • गरीब परिवारों के लिए सौर संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी
  • अन्य परिवारों को भी सरकार आर्थिक सहायता देगी
  • अगली तीन साल में राज्य में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

Bihar News: चुनावी साल में बड़ा फैसला

यह घोषणा विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले आई है। बिहार में बिजली बिल अक्सर एक बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में मुफ्त बिजली योजना से गाँव और शहर, दोनों जगह लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और सरकारी छवि भी मजबूत होगी।

फ्री बिजली योजना के फायदें

  • हर महीने की बचत, बिजली बिल कम
  • समय पर बिजली बिल भुगतान की चिंता नहीं
  • गरीब और निम्न आय वर्ग के लिए बड़ी राहत

बिहार सरकार की यह नई योजना न केवल आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाएगी, बल्कि राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे ले जाएगी। ग्रामीण, शहरी, गरीब, सभी तबकों को इस फैसले का लाभ मिलेगा और यह राज्य के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles