शनिवार, 14 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

जमशेदपुर: कमलपुर थाना के सामने टाटा पटमदा सड़क जाम, 50 लाख मुआवजे की उठी मांग

जमशेदपुर के कमलपुर थाना गेट के सामने ग्रामीणों ने टाटा-पटमदा सड़क जाम कर 50 लाख रुपये मुआवजे और खदान के गड्ढे भरने की मांग की।

मुख्य बातें

  • क्या है पूरा मामला?
  • ग्रामीणों की क्या हैं प्रमुख मांगें?
  • धरना स्थल पर प्रशासनिक टीम तैनात
20 मिनट पहले
कमलपुर थाना के सामने सड़क जाम करते ग्रामीण

जमशेदपुर, 14 नवंबर (NMK संवाददाता)। जमशेदपुर जिले के पटमदा थाना क्षेत्र से सटे कमलपुर थाना अंतर्गत ओड़िया पंचायत में शनिवार को ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला। लायाडीह स्थित पत्थर खदान से एक नाबालिग लड़की का शव मिलने की घटना के बाद सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सुबह 11 बजे कमलपुर थाना गेट के सामने मुख्य सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि परिजनों की सहमति के बिना ही शव को वहां से उठाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र की ओड़िया पंचायत स्थित लायाडीह पत्थर खदान से शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। निर्मल मुर्मू ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक पुलिस-प्रशासन के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन किसी भी सहमति पर पहुंचने से पहले ही पुलिस-प्रशासन शव को पश्चिम बंगाल के रास्ते वहां से ले आया। परिजनों की बिना सहमति के इस तरह शव ले जाने की बात से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और इसी विरोध में शनिवार सुबह से टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया गया।

ग्रामीणों की क्या हैं प्रमुख मांगें?

कमलपुर थाना गेट के समक्ष चल रहे इस जाम और प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से सोमनाथ मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू और निर्मल मुर्मू कर रहे हैं। ग्रामीणों की पहली और प्रमुख मांग है कि मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा पत्थर खदान में बने गहरे और खतरनाक गड्ढों को भरने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई है कि बिना सहमति के शव उठाने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर प्रशासनिक टीम तैनात

शनिवार दोपहर 1 बजे तक धरना स्थल पर सैकड़ों लोग एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। धरना स्थल पर पटमदा अंचल के सीआई अजय कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर अजय कुमार ठाकुर, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, कमलपुर प्रभारी धनंजय पासवान और बोड़ाम प्रभारी नीरज कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिसबल के जवान मुस्तैद हैं।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur Flood Alert: जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, खरकई नदी उफनाई, चांडिल-गंजिया के गेट खुले, बस्तियों में घुसा पानी

यह भी पढ़ें: Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत, ट्रक से टकराई कार

जमशेदपुर की सभी ताज़ा खबरें: जमशेदपुर न्यूज़

#जमशेदपुरन्यूज़ #JamshedpurNews #जमशेदपुर #कमलपुर #पटमदा #सड़कजाम

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *