भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के विकास की दिशा में एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देश के इस स्वदेशी रक्षा कार्यक्रम के तहत प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए तीन भारतीय दावेदारों ने अपनी बोलियां जमा कराई हैं। यह पूरा प्रोटोटाइप कार्यक्रम 15,000 करोड़ रुपये का है, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समीक्षा समिति अब बोलियों का गहन मूल्यांकन कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से पांच ट्विन इंजन प्रोटोटाइप विमानों का निर्माण किया जाना तय किया गया है।
यह भी पढ़ें: JAMA Blood Group: इंसानों में मिला 49वां ब्लड ग्रुप, गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम


