फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा पर रोक लगाई थी। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार शीर्ष अदालत गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की यह अपील खारिज कर दी है और सजा तथा दोषसिद्धि पर लगी रोक को बरकरार रखा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने यह आदेश दिया। अदालत ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और पत्नी तंजीन फातिमा की अपीलें भी स्वीकार कर ली हैं। दोनों ने अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: आजम खान पर ED का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली 4 दिन की रिमांड



