Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में बदलाव GRAP-4

Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. रविवार को दिल्ली और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार पहुंच गया. प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अब गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद जिलों में सभी स्कूलों को अगली सूचना तक ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है.

शनिवार को लागू हुए थे GRAP-4 के नियम

बीते शनिवार दिल्ली-एनसीआर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-4) लागू होने के बाद हवा में फैले प्रदूषण का स्तर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है. इसको देखते हुए दोनों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने निर्देश जारी किया है कि प्री-नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी. वहीं, कक्षा 6 से 9 और 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों) जारी रहेगी.

सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को निर्देश

गौतम बुद्ध नगर जिला विद्यालय निरीक्षक राyजेश कुमार सिंह ने एक निर्देश में कहा कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ये नियम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. उन्होंने बताया कि जहां संभव हो स्कूल ऑनलाइन क्लासेज कराएं, वहीं अन्य जगह पर सीमित उपस्थिति में ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा सकती हैं.

 10वीं और 12वीं के बच्चों को जाना होगा स्कूल

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन ही चलेंगी क्योंकि ये उनका बोर्ड परीक्षा का वर्ष है. हालांकि, 5वीं तक की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं और इन्हें बाद में कराया जाएगा, जबकि 6ठी से 8वीं तक की परीक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी. गाजियाबाद जिले में भी लगभग इसी तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

निष्कर्ष :

दिल्ली-एनसीआर में AQI 500 के पार पहुंचने से प्रदूषण गंभीर स्तर पर है, जिससे बच्चों की सेहत को खतरा बढ़ गया है। इसी कारण GRAP-4 लागू कर प्रशासन ने स्कूलों में कड़े कदम उठाए हैं। नोएडा और गाजियाबाद में प्री-नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन, 6 से 9वीं और 11वीं हाइब्रिड मोड में चलेंगी, जबकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ऑफलाइन जारी रहेंगी। प्राथमिक कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, ताकि बच्चों को जहरीली हवा से सुरक्षित रखा जा सके।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles