Top 5 This Week

Related Posts

IND vs SA तीसरा टी-20: गेंदबाजों-बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत की जीत

New Delhi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-2-0 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला में खेला गया. भारत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया, जबकि बाद में शानदार बल्लेबाजी कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया इस जीत के साथ 2-1 से आगे हो गई है.

117 रनों पर सिमटी थी साउथ अफ्रीका

इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई. अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि रीजा हेंड्रिक्स खाता तक नहीं खोल पाए. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा डोनोवन फेरेरा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम को धांसू शुरुआत दी. उन्होंने 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. वहीं, शुभमन गिल ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 25 रन बनाए. भारत ने 15.5 ओवर में 120/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली

निष्कर्ष:

धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की टीम 117 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रही।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles