Top 5 This Week

Related Posts

Atmosphere of panic and chaos in the area: रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

रांची : रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घुस गए हैं, जिससे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
हाथियों के दस्तक देने के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं, खासकर पुराने कोल्ड स्टोरेज के पास। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के आसपास भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतें, ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
वहीं, वन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और हाथियों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके।
वे भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतें, ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गयी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles