https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
International

बलूचिस्तान में बड़ा हमला: BLA के IED धमाके में पाक सेना के 10 जवान ढेर:Increased activity amid tensions with India

क्वेटा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा के पास मार्गट इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया। इस हमले में सेना के 10 जवान मारे गए हैं। BLA ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि यह हमला एक रिमोट-कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया, जिससे सेना का वाहन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने एक बयान जारी कर कहा, “हमारे हमले कब्जाधारी सेना के खिलाफ पूरी ताकत से जारी रहेंगे।” उन्होंने बताया कि पाक सेना के काफिले को निशाना बनाकर यह हमला किया गया, जिसमें सूबेदार शहज़ाद अमीन, नायब सूबेदार अब्बास, सिपाही खलील, सिपाही जाहिद, सिपाही खुर्रम सलीम सहित सभी 10 सैनिक मारे गए।
बलूचिस्तान लंबे समय से विद्रोहियों की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी इस क्षेत्र की स्वतंत्रता की मांग को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रही है। BLA का गठन 1970 के दशक में हुआ था, लेकिन कुछ समय के लिए निष्क्रिय रहने के बाद यह संगठन वर्ष 2000 में फिर से सक्रिय हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BLA के पास करीब 6000 से अधिक लड़ाके हैं और इसमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी है। बलूचिस्तान के कई लोगों का मानना है कि भारत-पाक विभाजन के समय उन्हें जबरन पाकिस्तान में शामिल किया गया, जबकि वे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में रहना चाहते थे।
इस घटना के बाद अभी तक पाकिस्तान सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भारतीय नेता की प्रतिक्रिया
हमले को लेकर भारतीय राजनीति में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बलूची ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने लगाया। पाकिस्तान अब हमारे टुकड़े टुच्चे गैंग की तरह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा, 56 इंच।”
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर क्षेत्रीय अस्थिरता और भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!