Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर तंज, सीएम बनना है तो खुलकर बोलो, ड्रामा क्यों?

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी माहौल गर्म है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर तीखा हमला बोला है। चिराग ने हाल ही में कहा था कि “बिहार मुझे बुला रहा है” और वह 243 सीटों पर NDA के लिए चुनाव लड़ेंगे। इस पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “अगर चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनना है, तो खुलकर बोलें। बिहार बुला रहा है, यह ड्रामा करने की क्या जरूरत?”

तेजस्वी का चिराग पर हमला

तेजस्वी ने एक पॉडकास्ट में कहा, “चिराग जी, आप बिहार से ही हैं, बिहार से सांसद हैं, केंद्र में मंत्री हैं। फिर बिहार बुला रहा है, यह क्या बात है? अगर सीएम बनना चाहते हैं, तो साफ-साफ कहें।” तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि NDA में एकजुटता नहीं है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग अलग-अलग बातें करते हैं, जिससे NDA कमजोर दिख रहा है।

Bihar Chunav 2025: महागठबंधन का सीएम चेहरा तय

तेजस्वी ने बताया कि महागठबंधन ने अपना सीएम उम्मीदवार तय कर लिया है, लेकिन इसका ऐलान सही समय पर होगा। उन्होंने कहा, “हमारी रणनीति साफ है। हम न सिर्फ सरकार बनाना चाहते हैं, बल्कि बिहार को फिर से तरक्की की राह पर लाना चाहते हैं।” तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि BJP ने JDU को अपने कब्जे में ले लिया है।

बिहार की सियासत में हलचल

चिराग पासवान ने हाल ही में आरा में कहा था कि उनकी पार्टी LJP (रामविलास) NDA के साथ मिलकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता पर अपनी उम्मीदवारी छोड़ते हैं। लेकिन तेजस्वी ने इसे ड्रामा बताया और कहा, “बिहार से भगाया गया था क्या? आप तो बिहार के लिए पहले से काम कर रहे हैं।”

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles