Bihar Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में इंकइंसाइट (InkInsight) द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल ने बिहार की जनता का मूड साफ कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हों तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिल सकती है। लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में राजद नेता तेजस्वी यादव जनता की शीर्ष पसंद बने हुए हैं। यह सर्वेक्षण बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 194 में 1 मई से 15 जून, 2025 के बीच आयोजित किया गया।
एनडीए को मिल रही है बढ़त
सर्वेक्षण में 48.9% लोगों ने एनडीए के पक्ष में मतदान करने की बात कही, वहीं महागठबंधन को 35.8% लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। इससे पता चलता है कि एनडीए को 13% की बढ़त हासिल है। खासकर महिलाओं का रुझान एनडीए की जीत में बड़ा रोल निभा रहा है। सर्वे के अनुसार, 60.4% महिलाएं एनडीए को वोट देना चाहती हैं, जबकि केवल 28.4% महिलाएं महागठबंधन को चुन सकती हैं। युवा वोटरों में भी एनडीए को 44.6% समर्थन मिला, जबकि महागठबंधन को 39.5% वोट मिलने की संभावना है।
तेजस्वी यादव सीएम की रेस में आगे
हालांकि एनडीए को सरकार गठन में बढ़त हासिल है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वेक्षण में 38.3% लोगों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना, जबकि 35.6% ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया। खासकर 18-29 साल के युवाओं में तेजस्वी की लोकप्रियता ज्यादा है, जहां 42% ने उन्हें सीएम के लिए चुना। वहीं, महिलाओं में नीतीश कुमार को 45% का समर्थन मिला
बिहार चुनाव की तारीख और अहम मुकाबला
बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। यह चुनाव एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और अन्य) और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां) के बीच मुख्य मुकाबला होगा। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जो नया मोड़ ला सकती है।
Bihar Election 2025: जनता का मूड और भविष्य
यह सर्वे दिखाता है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी यादव की युवा छवि और रोजगार जैसे मुद्दों पर उनकी बात लोगों को पसंद आ रही है। दूसरी ओर, नीतीश कुमार का अनुभव और एनडीए की मजबूत संगठन शक्ति उनकी ताकत है। अब देखना यह है कि चुनाव में जनता का मूड क्या रहता है।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

