Top 5 This Week

Related Posts

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर राघोपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी के आगे डाले हथियार, किसे बनाया प्रत्याशी?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने राघोपुर से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अब पार्टी ने चंचल सिंह को राघोपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उन्हें पार्टी सिंबल भी सौंपा।

कुछ समय पहले तक चर्चा थी कि पीके राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। पीके ने तीन दिन पहले राघोपुर में रोड शो किया था, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि तेजस्वी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब उन्होंने खुद को इस दौड़ से पीछे हटा लिया।

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार जीत हासिल कर चुके हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने बीजेपी के सतीश कुमार को 38,174 वोटों से हराया था। 2015 में भी यह सीट तेजस्वी यादव के नाम रही थी। 2010 में जेडीयू के सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराया था। 2000 और 2005 में राघोपुर सीट पर राबड़ी देवी ने जीत दर्ज की थी।

इस बार राघोपुर में एनडीए की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि अभी तक एनडीए ने यहां अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। तेजस्वी यादव बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने भाजपा जॉइन की, दरभंगा की अलीनगर सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles