https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Breaking News-Accident in Tata Steel’s HSM department-वेंडर कंपनी के कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Home » Breaking News-Accident in Tata Steel’s HSM department-वेंडर कंपनी के कर्मचारी की दर्दनाक मौत
Breaking News-Accident in Tata Steel’s HSM department-वेंडर कंपनी के कर्मचारी की दर्दनाक मौत
  • जमशेदपुर: टाटा स्टील के एचएसएम विभाग में हादसा, वेंडर कंपनी के कर्मचारी की दर्दनाक मौत
जमशेदपुर:टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत एक वेंडर कर्मचारी की जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब फर्नेस के ट्रायल के दौरान कर्मचारी शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था।
टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट स्थित हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में वेंडर कंपनी विवेक कंस्ट्रक्शन में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी विजय कुमार पाणिग्रही की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एचएसएम विभाग में फर्नेस को शट डाउन कर मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत के बाद ट्रायल प्रक्रिया चल रही थी।
इसी दौरान विजय कुमार पाणिग्रही एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए फुटओवरब्रिज जैसे एक संकरे रास्ते से शॉर्टकट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर रोल के बीच गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हालांकि उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है।
कंपनी की ओर से इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने प्लांट में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को भी झकझोर दिया है और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!