Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News-Former DGP Om Prakash was stabbed to death. पत्नी हिरासत में

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को रहस्यमयी हालात में हत्या कर दी गई। उनका शव बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित घर में खून से लथपथ हालत में मिला।
पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश की चाकू घोंपकर हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर कई गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंट जॉन अस्पताल भेजा गया है।
ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। वह कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक रह चुके हैं। 2015 से 2017 तक उन्होंने राज्य के डीजीपी के रूप में भी सेवा दी थी।
पुलिस को संदेह है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या हो सकती है। प्रारंभिक जांच में घटना को स्वाभाविक मौत मानने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, बल्कि परिस्थितियां अत्यंत संदिग्ध पाई गई हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या की वजह और परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस गहन छानबीन कर रही है। घटना ने राज्य के सुरक्षा तंत्र और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles