https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड: राहुल गांधी का नया पता

Home » बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड: राहुल गांधी का नया पता
बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड: राहुल गांधी का नया पता

नई दिल्ली: बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड, विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नया पता होगा और उन्होंने गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर शिफ्ट होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,

राहुल गांधी कब जाएंगे?

अगले संसद सत्र से पहले वह वहां रहना शुरू कर देंगे, पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधी ने 5, सुनहरी बाग रोड को अपना आधिकारिक निवास बनाने पर सहमति जताई है।

सामान को नए आवास में शिफ्ट करना शुरू

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार से ही अपने सामान को नए आवास में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने से पहले गांधी कुछ दिनों में उस बंगले में रहना शुरू कर देंगे।

12, तुगलक लेन आवास खाली कर दिया था

संसदीय सूत्रों ने बताया था कि गांधी को बंगला ऑफर किया गया था और उनकी तरफ से जवाब का इंतजार था । सांसद बनने के बाद से गांधी का आवास 12, तुगलक लेन रहा है। हालांकि, मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने वह आवास खाली कर दिया था।

अयोग्यता रद्द होने के बाद

राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ स्थित आवास में चले गए और अपनी अयोग्यता रद्द होने के बाद भी वहीं रह रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद गांधी टाइप 8 बंगले के हकदार हैं, क्योंकि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

सुनहरी बाग स्थित आवास पर पहले कर्नाटक भाजपा के नेता ए. नारायणस्वामी रहते थे। वह 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!