https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Champai Soren’s support for the Prime Minister’s address: कहा- अब याचना नहीं, रण होगा

Home » Champai Soren’s support for the Prime Minister’s address: कहा- अब याचना नहीं, रण होगा
Champai Soren’s support for the Prime Minister’s address: कहा- अब याचना नहीं, रण होगा
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है। अपने एक्स पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर (#POK) और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। मोदी ने #OperationSindoor का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमाएं बीच में हों या नहीं।
प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि परमाणु हथियारों के नाम पर भारत को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। “आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और अब पानी और खून भी एक साथ नहीं बहेंगे,” यह बयान उन्होंने दृढ़ता से दिया।
चंपई सोरेन ने कहा कि यह कोई कोरी घोषणा नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीतिक सोच है, जिसे पूरी दुनिया ने हाल के दिनों में देखा है। हमारी सेनाएं देश की सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम हैं। अब याचना नहीं, रण होगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!